Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां न्यूज: पीपली वाले बालाजी मंदिर में शुरू हुआ वार्षिक मेला महोत्सव

नावां न्यूज: पीपली वाले बालाजी मंदिर में शुरू हुआ वार्षिक मेला महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित पीपली वाले बालाजी मंदिर में चल रहे वार्षिक मेला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। 

- विज्ञापन -image description
image description

दोपहर को हुई इस महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बालाजी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

- विज्ञापन -image description

मेला महोत्सव के तहत बुधवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एक युवक ने डाकिन का रूप धारण कर अनोखा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों में विशेषकर बच्चों में रोमांच व मनोरंजन का माहौल बना। कुछ बच्चे जहाँ डरते दिखे, वहीं कई डाकिन के साथ खेलते नजर आए।

भजन संध्या कल रात

मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिषेक गौड़ व सचिव मोहित मिश्रा ने बताया कि मेला महोत्सव के दौरान कल (30 मई) रात को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर अतिथि गायक एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सजीव भजन प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

भाजपा कार्यालय कुचामन सिटी में महाराणा प्रताप जयंती मनाई

कुचामन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोल्ड स्टोरेज पर छापा, फलों के लिए गए सैंपल

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!