Thursday, January 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना न्यूज: डकैती की साजिश में वांछित आरोपी दबोचा, एक साल से...

डीडवाना न्यूज: डकैती की साजिश में वांछित आरोपी दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना क्षेत्र में डकैती की योजना से जुड़े एक लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। लाडनूं थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में सालासर के नौरंगसर निवासी हरिश ढोली (29) को गिरफ्तार किया है, जो करीब एक वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की शुरुआत 13 मई 2024 को हुई थी, जब पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना की भनक लगी थी।

- विज्ञापन -image description

उस समय मुकेश और कपिल नाम के दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास से लोहे की रॉड और मिर्च पाउडर जैसे हमले में उपयोग होने वाले सामान भी बरामद किए गए थे।

घटना के समय अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे, जिनमें से एक हरिश ढोली अब पुलिस के शिकंजे में आ चुका है। यह गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी विक्की नागपाल के मार्गदर्शन में हुई।

- Advertisement -ishan

पूरे अभियान को थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें एएसआई पर्वत सिंह, हैड कांस्टेबल अमर चंद और कांस्टेबल हरिराम व शिव शंकर शामिल थे। टीम ने तकनीकी निगरानी और रणनीतिक समन्वय की बदौलत आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्त में लिया।

परबतसर न्यूज: शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

मकराना सिटी में 21 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कुचामन सिटी सहित जिले में 18 मई तक हीट वेव-आंधी अलर्ट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!