Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: नगर परिषद की टीम ने लगातार पांचवें दिन भी सड़कों...

कुचामन न्यूज: नगर परिषद की टीम ने लगातार पांचवें दिन भी सड़कों से हटाया अतिक्रमण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार पांचवें दिन भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी के निर्देश पर नगर परिषद एएसआई राजेंद्र गोयर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शहर के कई स्थानों पर ठेले और अस्थायी दुकानें सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी होती है, विशेषकर बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।

इस अभियान में नगर परिषद एएसआई राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जमादार रमेश, जमादार गोविंद, अनिल, विकास, विक्रम, अजय, मुंशी राम, बंटी, रविंद्र, रवि सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

टीम ने शहर के मुख्य रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल प्याऊ, पार्क के पीछे, आथुरणा दरवाजा, और बालाजी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया। सब्जी मंडी में फल-सब्जी विक्रेताओं व अन्य अस्थायी दुकानदारों को समझाइश दी गई। चेतावनी के बावजूद यदि अतिक्रमण जारी रहा तो सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने शहर के दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से दुकानों के बाहर से सामान हटा लें और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन न्यूज: देर रात कार में चल रही थी आईपीएल पर सट्टेबाजी, चार गिरफ्तार

नावां न्यूज: 5 साल पहले लव मैरिज और अब कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या

कुचामन न्यूज: आरएसी जवान का अंतिम संस्कार, सालगिरह पर बिछड़े हमसफर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!