Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, किसानों को हो रही परेशानी

कुचामन न्यूज: धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, किसानों को हो रही परेशानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: आसपुरा गांव की सरहद पर स्थित बुगालियों की ढाणी में बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे एक खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद किसानों में अफरा-तफरी मच गई।

- विज्ञापन -image description

समय रहते बंद करवाई बिजली सप्लाई

आग लगते ही खेत मालिक परसाराम बुगालिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत विद्युत विभाग के लाइनमैन को सूचना दी, जिससे बिजली आपूर्ति बंद करवाई जा सकी। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रांसफार्मर जलकर हुआ खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही तेज आवाज के साथ चिंगारियां उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद किसानों में भगदड़ मच गई। हालांकि, समय रहते किसानों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के खेतों में आग फैलने से रोक लिया गया। लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

- Advertisement -ishan

क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानी

ट्रांसफार्मर जलने के कारण इलाके के किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान परसाराम बुगालिया ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि खेतों में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।

कुचामन के हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

कुचामन न्यूज: जिला न्यायालय की मांग को लेकर बार संघ के साथ शहरवासी उतरे सड़कों पर

कुचामन न्यूज: सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं अधिकारी के लिए भर्ती

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments