Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन जैन समाज की शाखा गठित: गंगवाल अध्यक्ष, पहाड़िया बने सचिव

कुचामन जैन समाज की शाखा गठित: गंगवाल अध्यक्ष, पहाड़िया बने सचिव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद पांड्या, सदस्य विनोद कोटखावदा, अमर चंद दीवान और अशोक जैन नेता के अल्प प्रवास के दौरान कुचामन में जैन समाज के सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा तिलक, माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

नागौरी मंदिर के चिन्मय संत भवन में बैठक आयोजित
नागौरी मंदिर स्थित चिन्मय संत भवन में आयोजित आवश्यक बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजस्थान जैन सभा की कुचामन शाखा गठित करने का निर्णय लिया गया। इस शाखा के माध्यम से जैन समाज की समस्याओं और कुरीतियों का एक मजबूत संगठन के माध्यम से समाधान किया जा सकेगा।

- विज्ञापन -image description

गंगवाल अध्यक्ष, पहाड़िया बने सचिव
सर्वसम्मति से सोभागमल गंगवाल को राजस्थान जैन सभा कुचामन का अध्यक्ष और सुभाष पहाड़िया को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, नववर्ष, महावीर जन्म कल्याण महोत्सव, हनुमान जयंती और अंबेडकर जयंती के अवसर पर 6 अप्रैल को जैन स्कूल पलटन गेट पर आयोजित रक्तदान शिविर के संयोजन की जिम्मेदारी अशोक अजमेरा और सचिन गंगवाल को सौंपी गई।

समाजजनों ने किया स्वागत व सम्मान
इस अवसर पर सुभाष रावका, विनोद नरेश झाझरी, राजकुमार सेठी, देवेन्द्र, रोबिन पहाड़िया, कैलाश, राजेश, प्रमोद पांड्या, सुभाष विपिल गंगवाल, कपूरचंद पहाड़िया, विनोद प्रदीप और सुभाष काला सहित समाज के गणमान्यजनों ने तिलक, माला और साफा पहनाकर सभी पदाधिकारियों का भव्य सम्मान किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज: गैंगस्टर आनंदपाल के भाई रूपेंद्रपाल उर्फ विक्की को हाईकोर्ट से जमानत

कुचामन न्यूज: नगरपरिषद साधारण सभा बैठक, सफाई व्यवस्था पर होगी चर्चा

कुचामन में नववर्ष आयोजन को लेकर उत्साह, जनसंपर्क तेज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!