Wednesday, February 11, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में पुलिस का होली पर्व पर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े...

कुचामन में पुलिस का होली पर्व पर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गुरुवार शाम को शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

- विज्ञापन -image description
image description

एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विश्नोई, थाना अधिकारी सतपाल चौधरी सहित पुलिस बल के जवानों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया।

- विज्ञापन -image description

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग करने वालों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी ताकि किसी भी तरह की अफवाहें ना फैलें।

- Advertisement -ishan

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि होली उल्लास और उमंग का पर्व है, इसे सौहार्दपूर्वक मनाएं और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचें।

नागौर और डीडवाना-कुचामन को फिर मिली विकास की सौगात

कुचामन के हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

कुचामन न्यूज: 10-15 निराश्रित गोवंश पर तेजाब डालने का विरोध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!