Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: ग्राम पंचायत सरगोठ के पुनर्गठन को यथावत रखने की मांग,...

कुचामन न्यूज: ग्राम पंचायत सरगोठ के पुनर्गठन को यथावत रखने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: ग्राम पंचायत सरगोठ, त्रिसिंज्ञा, जोरपुरा नगर और हनुमानपुरा के ग्रामीणों ने पंचायत के नए पुनर्गठन को यथावत रखने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी (कुचामन सिटी) को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत सरगोठ पदमपुरा में सरगोठ, पदमपुरा, मांगलोदी, त्रिसिंज्ञा, उठाणा और हनुमानपुरा राजस्व ग्राम शामिल थे।

- विज्ञापन -image description

आबादी बढ़ने से नई पंचायत का गठन

अब बढ़ती हुई जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत सरगोठ, त्रिसिंज्ञा, जोरपुरा नगर और हनुमानपुरा को मिलाकर नई पंचायत सरगोठ का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने इसे सही और समयानुकूल निर्णय बताया है। वर्तमान में इन चारों गांवों की कुल आबादी 2852 है, जो एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा पाने के लिए पर्याप्त है।

ग्रामीणों ने जताई सहमति, नए पुनर्गठन को बताया सही

ग्रामीणों ने बताया कि नए पुनर्गठन से पंचायत का प्रशासनिक कार्य सुगम होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। नई पंचायत बनने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस पुनर्गठन के माध्यम से गांवों का समुचित विकास हो सकेगा। ग्रामीणों ने एक स्वर में इस निर्णय को सही ठहराया और इसे यथावत बनाए रखने की मांग की।

- Advertisement -ishan

प्रशासन से की स्थायी आदेश जारी करने की मांग
ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में अनुरोध किया कि नए पुनर्गठन में शामिल राजस्व ग्राम सरगोठ, त्रिसिंज्ञा, जोरपुरा नगर और हनुमानपुरा को यथावत रखा जाए और इस संबंध में स्थायी आदेश जारी कर नई पंचायत को मान्यता दी जाए।

कुचामन में साइबर फ्रॉड के मामले में केरल से पकड़े गए आरोपी

कुचामन में ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, 35 लाख का लेन-देन, 3 आरोपी गिरफ्तार

कुचामन नगर परिषद की सीमा विस्तार अधिसूचना को रद्द किया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!