Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: गौशाला में तोड़फोड़ व धमकी देने का मामला, ग्रामीणों में...

कुचामन न्यूज: गौशाला में तोड़फोड़ व धमकी देने का मामला, ग्रामीणों में रोष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: ग्राम खारिया-हिराणी की गोपाल गौशाला में 13 मार्च 2025 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गौशाला की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है।

- विज्ञापन -image description
image description

गौशाला अध्यक्ष सुदर्शन महाराज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब गौशाला के मजदूर गौमाताओं की सेवा में लगे हुए थे। तभी नेताराम पुत्र जेठूराम कुमावत, कानाराम पुत्र पुसाराम जाट, रामेश्वरलाल पुत्र चन्द्राराम, रूघाराम पुत्र गोविन्दराम, उदय सिंह पुत्र मौहब्बत सिंह और भंवरलाल पुत्र आनंदलाल गुर्जर (सभी निवासी खारिया) सहित अन्य लोग एक राय होकर जबरन गौशाला में घुस आए।

- विज्ञापन -image description

आरोपियों ने गौशाला को नुकसान पहुंचाने की नीयत से वहां लगी तारबंदी और सुरक्षा व्यवस्था को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। जब गौशाला के मजदूरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि भविष्य में गौशाला बंद करवाने और वहां सेवा कर रहे लोगों को जबरन हटाने की धमकी भी दी।

मजदूरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि उनके इस कृत्य से गौमाताओं का जीवन संकट में पड़ सकता है, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी और दोबारा ऐसी घटना को अंजाम देने और जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी देकर चले गए।

- Advertisement -ishan

बाद में जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। गौशाला अध्यक्ष और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि गौशाला, गौमाताओं और वहां सेवा कर रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कुचामन न्यूज: 10-15 निराश्रित गोवंश पर तेजाब डालने का विरोध

नावां न्यूज: मारोठ के मंदिर भूमि का जमीनी विवाद, अधिवक्ता को थाने में बैठाने का विरोध

कुचामन के हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

नागौर और डीडवाना-कुचामन को फिर मिली विकास की सौगात

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!