Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: दहेज के लिए परेशान करने पर थाने में रिपोर्ट दी...

कुचामन न्यूज: दहेज के लिए परेशान करने पर थाने में रिपोर्ट दी तो महिला के भाई का सिर फोड़ा, जयपुर रेफर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: दहेज के लिए अपनी बहिन को परेशान करने के मामले में पुलिस को रिपोर्ट दी तो ससुराल वालों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल को जयपुर रेफर किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज: 10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में ‘ साटिया गैंग’ के ठग गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description

कुचामन थाना क्षेत्र के ग्राम जिलिया में बीती रात एक कार में सवार होकर आए 5 – 6 लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जिससे श्यामसुंदर बावरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट होने के साथ कान के भी चीरा लगा है। सूचना पर पुलिस ने घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार करवा करवाया। चिकित्सकों ने गंभीर चोटें होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -ishan

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: महिलाओं ने सज धज कर मनाई रूप चतुर्दशी, शाम को दीप जलाकर की आतिशबाजी

पुलिस के अनुसार जिलिया निवासी मेवाराम पुत्र किशनलाल बावरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 4 नवम्बर को बहिन मीरा को दहेज के तंग परेशान कर घर से निकाल देने व मारपीट करने के संदर्भ में रिपोर्ट पेश की थी। इसके बाद ससुराल वाले देर रात को घर आए और मेरे भाई श्यामसुंदर के साथ तलवारों से मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया है। उसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकल भी तोड़ दी। उन्होंने थाने में जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज शुरू की है।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: कुचामन में आज बड़ी धूमधाम से धन्वंतरि जयंती मनाई गई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!