Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: कुचामन के नेहरू पार्क में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

कुचामन न्यूज: कुचामन के नेहरू पार्क में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर के नेहरू पार्क में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

सार्वजनिक नेहरू बाल उद्यान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव मृदुला कोठारी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को महान एवं साहसी व्यक्तित्व की धनी बताया तथा उनके देश में किए कार्यक्रमों का स्मरण किया।

यह भी पढ़ें – कुचामन न्यूज़: पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई बसों की आवाजाही

- Advertisement -ishan

नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला ने भी प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी को साहसी एवं निडर महिला बताया। उन्होंने कहा कि जब स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करते हुए विश्व के मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय कराया तब विश्व की महा शक्ति अमेरिका के दबाव को भी उन्होंने अपने दूरदर्शिता से ठुकरा दिया था।

ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने कहा कि स्वर्गीय गांधी देश की महान विभूति थी जो विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थी। देश में भी उनको प्रियदर्शनी के नाम से जाना जाता था।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने साहस के कारण पूरे विश्व में महान महिला प्रधानमंत्री के रूप में जानी जाती थी।

उनके कठोर अनुशासन एवं साहसिक व्यक्तित्व व्यक्तित्व के कारण ही उन्होंने परमाणु परीक्षण करवा कर पूरे विश्व को स्तब्ध कर दिया था तथा भारत को विश्व में परमाणु क्लब में और परमाणु शक्ति संपन्न देशों में शामिल कराया था।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, नासिर हुसैन, जिला सेवादल महासचिव ईमदाद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, बनाराम वकील, आई एन सी आर के अध्यक्ष मुन्नालाल महला, कमलकांत डोडवाडिया, युवा नेता गजेंद्र कांसोटिया, इमरान लीलगर, ब्लॉक ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश सेन,टोडुराम कुमावत, महिला कांग्रेस की मृदुला कोठारी, छोटी देवी, संपत्ति देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, मनी देवी, एवं कानी देवी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रियदर्शनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान  इंदिरा गांधी अमर रहे, आयरन लेडी अमर रहे, इंदिरा तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारों से आसमान गूंजायमान कर दिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!