Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: मनोज जोशी ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय सचिव (साऊथ...

कुचामन न्यूज: मनोज जोशी ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय सचिव (साऊथ इण्डिया) मनोनीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: कुचामनसिटी निवासी मनोज जोशी को ऑल इंडिया पारीक महासभा दिल्ली ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव (साउथ इण्डिया) के पद पर नियुक्त किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबुलाल पारीक एवं महामंत्री धर्मेंद्र पारीक की अनुशंसा पर की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याधर पारीक ने बताया कि इससे पूर्व जोशी ऑल इण्डिया पारीक महासभा के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर सेवा दे चुके हैं। इसके साथ ही जोशी अखिल भारतवर्षीय पारीक आश्रम ट्रस्ट पुष्कर के वित्त समिति के सदस्य व श्री समरिया सागर बालाजी गौ शाला कुचामन सिटी के सचिव पद पर भी कार्यरत हैं और समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

आल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधारी केसोट ने बताया कि मनोज जोशी की नियुक्ति से संस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों में और भी अधिक उत्साह और समर्पण के साथ काम किया जाएगा।

जोशी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने पर कुचामन पारीक समाज के अध्यक्ष चंपालाल पारीक, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल व्यास, कमल पुरोहित, तेजपाल पारीक, डॉ दिलीप पारीक, मनोहर पारीक, गिरीश पारीक, विमल पारीक, विजय पारीक, हेमन्त पारीक के साथ समाज के अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!