Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: शिक्षक दिवस पर एक कलयुगी शिक्षक का घिनौनापन

Kuchaman News: शिक्षक दिवस पर एक कलयुगी शिक्षक का घिनौनापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: नावांशहर. शिक्षक दिवस पर एक कलयुगी शिक्षक का घिनौनापन सामने आया है। शिक्षक ने एक बालिका को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर उसके साथ गलत हरकत करने का भी प्रयास किया है।
 
मामला  डीडवाना – कुचामन जिले में नावां के निकट ग्राम हेमपुरा का है। जहां शिक्षक दिवस के मौके पर ग्रामीण स्कूल के बाहर धरना देकर बैठ गए और आरोपी शिक्षक को निलंबित करके गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
hempura school
hempura school
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल से हाल ही में 12 वीं कक्षा पास करके कॉलेज मे गई एक छात्रा को स्कूल के अंग्रेजी विषय के शिक्षक गोपाल मीणा ने व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजे। मेसेज भेजने के साथ ही शिक्षक रात के समय बालिका को वीडियो कॉल करके भी परेशान करता था। ग्रामीणों के धरने पर बैठने के बाद तहसीलदार नावां सज्जनराम और थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। Kuchaman News
ग्रामीणों ने पुलिस को एक रिपोर्ट पेश की है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। अब मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को मौके पर बुलाने के लिए उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो शिक्षक गोपाल मीणा फोन बंद करके फरार हो गया।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!