Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: गौ रक्षा दल के युवा गौवंश के लगा रहे रेडियम...

Kuchaman News: गौ रक्षा दल के युवा गौवंश के लगा रहे रेडियम पट्टी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी. गौ रक्षा दल के युवाओ द्वारा नई पहल शुरू की है जिसमे रोड पर बेसहारा गौवंश को दुर्घटना से बचाने के लिए गायों के गले में रेडियम बेल्ट लगा रहे है। बीस किलोमीटर के एरिया में पिछले आठ दिनों से रेडियम बेल्ट लगा रहे है।

- विज्ञापन -image description
image description

अक्सर रोड पर झुंड में अनेक गौवंश बैठे रहते है जो गाड़ी के टक्कर से दुर्घटना में काल ग्रस्त हो रहे है। जिसके लिए गौ रक्षा दल के युवा अनेक गाँवों से लेकर कुचामन शहर तक हजारों रेडियम बेल्ट रोड पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को लगा चुके है।

- विज्ञापन -image description

यह भी पढ़ेKuchaman News: आनंदपुरा में गणेश वंदना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत, कलश यात्रा कल

इसी बीच गौ रक्षा दल नागौर जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली ने टीम के साथ एक पहल की शुरुवात की जिसमे हर एक हाइवे ग्राम स्तर तक रोड पर बेसहारा गौवन्शो को रेडियम बेल्ट बांध रहे है। जिससे गौ माता को दुर्घटना से बचाया जा सके। इसे जनहानि भी कम होगी और रात्रि में दूर से गाड़ी चालक को रेडियम बंधी गौ माता दिख जायेगी।

- Advertisement -ishan

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिशन की शुरुआत युवाओं के साथ मिलकर की है। इस मिशन को हर एक गांव शहर के हाइवे तक करने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली, राम दाधीच, विनोद शर्मा,राहुलसिंह राजावत, नितेश शर्मा, रणवीर सिंह राठौड़, जयपाल सिंह राठौड़, गौरव पारीक, मोहित सोनी, प्रीतम शर्मा , अक्षय शर्मा, अभिषेक, विकास स्वामी, अंकित सिंह गुगड़वार, तरुण सिंह, हेमंत जैन, अर्जुन राम नायक, नरेंद्र योगी, गौतम शर्मा, हिमांशु सिंह, निखिल योगी, प्रहलाद जी कालेर के साथ हमेशा रात्रि में रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे है।

यह भी पढ़ेKuchaman News: कुचामन में शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!