Friday, June 5, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: कुचामन क्षेत्र के व्यक्ति का शव पहाड़ियों में मिला

Kuchaman News: कुचामन क्षेत्र के व्यक्ति का शव पहाड़ियों में मिला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी। लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा में लापता हुए भागचंद का शव रघुनाथगढ़ की पहाड़ियों में मिला है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार भागचंद कुमावत (57) निवासी पाँचवा 29 अगस्त 2024 को अपने परिवार के साथ लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा में शामिल हुए थे। 31 अगस्त 2024 को सुबह करीब 7 बजे, भागचंद चाय पीने के लिए माताजी मंदिर से बाहर निकले थे, और उसके बाद से वे लापता हो गए। उनके लापता होने के बाद, उनके परिवार ने आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन की और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

- विज्ञापन -image description

भागचंद के पुत्र जितेन्द्र कुमार ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना दादिया में दर्ज करवाई थी। पुलिस की खोजबीन के बावजूद, भागचंद का कोई पता नहीं चला था। हाल ही में, रघुनाथगढ़ की पहाड़ियों में भागचंद का शव मिला हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि भागचंद की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ेKuchaman News: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का पूजन, गणेश डूंगरी पर मेले का माहौल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!