HomeकुचामनसिटीKuchaman News: बीजेपी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत कुचामन में बैठक...

Kuchaman News: बीजेपी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत कुचामन में बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी. आज कुचामन शहर मंडल और कुचामन ग्रामीण मंडल की बैठक राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के सानिध्य में आयोजित की गई। इस बैठक में नावा विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री नवनील गौड़ ने सदस्यता अभियान की रणनीति पर चर्चा की और बताया कि प्रत्येक बूथ पर नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सदस्यता बढ़ाने का कार्य करेंगे।

- विज्ञापन -image description

बैठक में कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत और सदस्यता अभियान के कुचामन के संयोजक सुशील काबरा ने मंडल के शक्ति केंद्र और बूथ की योजना से सबको अवगत कराया।

- विज्ञापन -image description

इस बैठक में जिला महामंत्री गोविन्द कुमावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत, भाजपा कुचामन शहर मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, ओम प्रकाश सेन, हेमंत पारीक, मंत्री मनोहर चावला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर कुमावत, खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल, पूसाराम पंचायत समिति सदस्य अविनाश राजोरिया, गोपी कुमावत, फूलचंद कुमावत, गोपाल आयथान, संदीप जैन (मीडिया प्रभारी), सोनू पारीक, मुकेश कुमावत, पार्षद तुलसीराम, अयूब शेख, सुरेश सिखवाल, गौरीशंकर शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments