Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: खेलने गया बच्चा 5 दिन बाद भी नहीं लौटा घर

Kuchaman News: खेलने गया बच्चा 5 दिन बाद भी नहीं लौटा घर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: कुचामनसिटी. शहर के आचार्यों के मौहल्ले से 4 दिन पहले गायब हुए एक 12 वर्षीय बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने भी केवल गुमशुदगी दर्ज कर इतिश्री कर ली है। रिपोर्ट दर्ज हुए 4 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने सीसीटीवी तक नहीं देखें है।
पुलिस के अनुसार पवनकुमार आचार्य निवासी आचार्यों का मोहल्ला निवासी कुचामन सिटी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा राहुल उर्फ ऋषि बुधवार सुबह घर से बाहर खेलने गया था। लेकिन शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटा। आस-पास पूछताछ भी की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
सोशल मीडिया पर भी परिजनों ने अपने स्तर पर फ़ोटो डालकर बालक का पता लगाने की गुहार कर रहे है। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस भी इस मामले में बालक को ढूँढने के लिए कोई मशक्कत नहीं कर रही है। परिजनों का कहना है की यदि पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती है तो गुमशुदा बालक मिल सकता है।
राजस्थान की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें —
                   http://spotnow.in
    
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!