Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीबेटी प्रधान सविता चौधरी ने की बैठक की अध्यक्षता, पिता मंत्री रहे...

बेटी प्रधान सविता चौधरी ने की बैठक की अध्यक्षता, पिता मंत्री रहे मौजूद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। पंचायत समिति मुख्यालय के सभागार में साधारण सभा की बैठक प्रधान सविता चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में राजस्व राज्य मंत्री व नावां विधायक विजयसिंह, एडीएम वीरेंद्र चौधरी व विकास अधिकारी राजूराम बैठक में मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

पंचायत समिति कुचामन की साधारण सभा में इस बार विशेष उदाहरण देखने को मिला। प्रधान सविता चौधरी के पिता ही राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी है। मंत्री के बैठक में पहुंचने पर सविता ने अपने पिता को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तो मंत्री ने अपनी बेटी प्रधान सविता को साफा पहनाया।

राजस्थान के के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी बेटी ने समिति की साधारण सभा की अध्यक्षता की हो और उसके पिता राज्य मंत्री बैठक में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए थे।

- Advertisement -ishan

बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना का वार्षिक प्लॉन 2024-25 एवं जी.पी.डी.पी. वार्षिक प्लॉन 2024-25 का अनुमोदन तथा गत बैठक की कार्यवाही की पर चर्चा की गई। इसमें सर्व समिति से कई प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी सरपंच मौजूद रहे।

बैठक में बिजली, पानी और सड़क सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वही अधिकारियों ने विभाग के कर्मचारियों को शेष रहे कार्य पूर्ण करने  को लेकर निर्देशित किया। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!