Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीआयुक्त के निर्देश पर चाइनीज मांझा जब्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप

आयुक्त के निर्देश पर चाइनीज मांझा जब्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नगर परिषद की टीम ने की कार्रवाई, लगाया जुर्माना

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। कुचामन सिटी नगर परिषद आयुक्त पीएल जाट के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को शहर के बाजारों में दौरा किया। दुकानदारों के यहां पर टीम ने चाइनीज मांझा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description
image description

अचानक नगर परिषद की टीम पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तो वहीं विभिन्न दुकानों सदर बाजार सहित बाजार में चाइनीज मांझा के खिलाफ डीडवाना- कुचामन जिला कलेक्टर के दिशा- निर्देश पर कुचामन नगर परिषद के आयुक्त पीएल जाट स्वयं ने टीम के साथ कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

टीम ने कई दुकानों से जहां चाइनीज मांझा भी जप्त किया। तो वहीं दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। इस कार्रवाई में 12 किलो चाइनीज मांझा जप्त करते हुए दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही आयुक्त पीएल जाट ने कहा कि कोई भी दुकानदार जो चाइनीज मांझा बेचेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई और इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप सा मचा रहा। शहर में किसी भी तरह से चाइनीज मांझा पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!