Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीएसपी आलोक श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों की बैठक, आचार संहिता की पालना...

एसपी आलोक श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों की बैठक, आचार संहिता की पालना के दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता पालना हेतु जिला के समस्त पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिये जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव (आई.पी.एस.) ने दिनांक 13 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, डीडवाना कुचामन का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज दिनांक 14 को जिला के पुलिस अधिकारियों की विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिये जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्त्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!