Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीपट्टे नही बनाने से नाराज भाजपा ने नगरपरिषद के सामने पीपे बजाकर...

पट्टे नही बनाने से नाराज भाजपा ने नगरपरिषद के सामने पीपे बजाकर जमकर की नारेबाजी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर में आमजन के पट्टे जारी नहीं करने का जताया विरोध

फिर अटका परिषद में पट्टे बनाने का काम, भूमि शाखा प्रभारी का तबादला

आखिर शहरवासियों को किसकी सजा दे रही है नगरपरिषद

- विज्ञापन -image description
image description

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। नगरपरिषद के सामने भाजपा की ओर से बुधवार की शाम को पट्टे नहीं बनाने के विरोध में जमकर नारेबाजी करने के साथ ही पीपे बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।

दरअसल नगरपरिषद में सैंकड़ों पट्टो की पत्रावलियां लंबित पड़ी है और आमजन पट्टे बनवाने के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अनिलसिंह मेड़तिया ने कहा कि नगरपरिषद में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यदि 30 सितम्बर तक होने वाले शिविर में लोगो के पट्टे जारी नहीं हुए तो इसके बाद न्यायालय की शरण ली जाएगी।

क्यों हुआ विरोध

- विज्ञापन -image description

अब नगरपरिषद में पट्टे बनाने का काम एकबार फिर अटक गया है। भूमि शाखा प्रभारी नोरतमल डूडी का तबादला हो गया है और वह रिलीव भी हो गए हैं। जिससे अब एक बार फिर पट्टे का काम अटक गया है। जबकि आयुक्त कह रहे हैं कि पट्टे बनाने का काम तेज गति से करवाने का प्रयास कर रहे है।

22 से चल रहा है धरना

कुचामन नगर परिषद के सामने भारतीय जनता पार्टी की ओर से 22 सितम्बर को सुबह 11 बजे से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे नहीं बनाने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। इसके बाद आयुक्त ने आश्वासन दिया कि अभी लोगो के पट्टे बनाए जाएंगे। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन परिषद में करीब 12 सौ पट्टे लंबित हैं। जिससे शिविर के अंतिम दिन तक सम्पूर्ण पट्टे नही बन सकते।  आमजन को शिविर का लाभ नहीं मिल सकेगा।  ऐसे में पुनः 26 सितम्बर से धरना शुरू किया  गया है।

भूमि शाखा प्रभारी का हुआ तबादला

- Advertisement -ishan

अब भूमि शाखा प्रभारी अपना तबादला करवाकर चले गए। उन्हें बिना पत्रावलियां प्राप्त किए कार्यमुक्त कर दिया। इस बारे में सभापति आसिफ खान से बात की लेकिन वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इन सवालों के जवाब मांग रही भाजपा

नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पट्टे की फाइल कि यदि रसीद काट दी गई है तो लोगों  के पट्टे जारी क्यों नहीं किए जा रहे हैं। रसीद काटने के बाद में यदि किसी फाइल में कोई कमी रह गई हो तो पट्टे की फाइल जमा करवाने वाले लोगों को नोटिस क्यों नहीं दिए गए? पट्टे  की फाइलें लंबित होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा क्यों नहीं की जाती? यदि फाइल कंप्लीट है तो उसका पैसा जमा करवाने के लिए डिमांड नोटिस क्यों नहीं जारी किए जाते।

आखिर क्यों नही मिल रहे पट्टे

नगर परिषद कर्मचारियो की लापरवाही के कारण लोगों को बार-बार नगर परिषद का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिससे कुचामन शहर की बुरी जनता परेशान हो रही है। लोगों को अभियान का फायदा नहीं मिल रहा है। जिन अधिकारियों/ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पट्टे जारी नहीं हो रहे हैं और नगर परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा है उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?  अधिकारी/कर्मचारी यह भी बताएं की नगरपालिका में पट्टे की कितनी पत्रावलियां लंबित है।  पट्टों की फाइलों का भुगतान नकद में क्यों लिया जा रहा है? जबकि कई लोग ऑनलाइन भी भुगतान करवाते हैं। धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों सहित जिन लोगों की पत्रावली लंबित है वह लोग भी शामिल होंगे।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!