Homeकुचामनसिटीकुचामन में 14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा रैली

कुचामन में 14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा रैली

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 14 अगस्त को कुचामन शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली जायेगी।

- विज्ञापन -image description

भाजपा नेत्री डॉ. रजनी गावडीया ने बताया की पिछले वर्ष कि तरह इस वर्ष भी तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे महिला, पुरुष, छात्र-छात्राये सभी सम्मिलित होंगे। महिलाये व छात्राये तिरंगे रंग के रंगों की पोशाक पहनेंगी वही पुरुष व छात्र सफ़ेद कुर्ता-पायजामा ड्रेस में रहेंगे।

- विज्ञापन -image description

सभी के लिये तिरंगे की व्यवस्था की गई हैं। तिरंगा बाइक रैली पुराना बस स्टैंड कनोई पार्क से शुरू होकर शहर के भीतरी क्षेत्र पुरानी धान मंडी, गणेश डूंगरी, नया शहर, सीकर रोड होते हुये वापस कनोई पार्क पहुचेगी। रैली में शामिल लोगो का उत्साह वर्धन करने के लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

डॉ रजनी गावडीया ने बताया की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद सी.आर.चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भण्डारी महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष नागौर देहात गजेन्द्रसिंह ऑडिट इस बाइक रैली में शामिल होंगे। इस रैली में शामिल होने के लिये कुचामन शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रोँ में जनसम्पर्क किया जायेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments