Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटी1 सितंबर को कन्हैया मित्तल कुचामन में देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

1 सितंबर को कन्हैया मित्तल कुचामन में देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

श्याम रंग में रंगेगा कुचामन शहर

13 अगस्त को नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में 21 जगह होगा भव्य पोस्टर विमोचन कार्यक्रम…

भगवा लहराएंगे कार्यक्रम की जोर-शोर से हो रही तैयारियां

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। श्री बालाजी नवयुवक मंडल सेवा संस्थान, कुचामन सिटी (रजि.) द्वारा 1 सितम्बर 2023 को गौशाला बीड, कुचामन में आयोजित भव्य और विराट भजन संध्या के लिए नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में 21 स्थानों पर भव्य पोस्टर/बैनर और स्टीकर विमोचन का कार्यक्रम 13 अगस्त 2023 रविवार को आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

सचिव सुमित सोमानी ने बताया की “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…” गीत गाकर सम्पूर्ण विश्व में अपनी पहचान बना चुके विश्वविख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल 1 सितंबर 2023 को होने वाले भव्य कार्यक्रम में सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

- विज्ञापन -image description

उपाध्यक्ष अंकित सारडा ने बताया की कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतू कुचामन शहर में भी 13 अगस्त 2023 रविवार को 11 स्थानों पर भव्य पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम रहेगा।

इस दौरान कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यक्रम सहसंयोजक मुकेश अग्रवाल, सहसचिव विपिन अग्रवाल, मनीष मोर, शुभम शर्मा, नवीन शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!