Thursday, April 2, 2026
Homeनावां शहरनावां के उपजिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 59 लोगों ने...

नावां के उपजिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 59 लोगों ने किया रक्तदान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के उपजिला चिकित्सालय में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 59 लोगों ने रक्तदान किया।

- विज्ञापन -image description
image description

रक्तदान शिविर का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी ओम सिंह शेखावत, फिजीशियन श्रवन नायक, स्त्री रोग विशेषज्ञ गोपाल ढाका, दंत चिकित्सक सौरभ जैन की मौजूदगी में किया गया। शिविर के शुभारंभ पर सर्वप्रथम चिकित्सालय की महिला नर्स ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय कुचामन के ब्लड बैंक की टीम की और से रक्त संग्रहित किया गया।

- विज्ञापन -image description

समाजसेवी अशोक सैनी ने बताया कि राजकीय ब्लड सेंटर कुचामन के आग्रह पर शिविर का आयोजन किया गया। कुचामन ब्लड बैंक में ब्लड की कमी के कारण ब्लड कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान चिकित्सालय के सभी कार्मिकों व चिकित्सा कर्मियों की और से सराहनीय सहयोग किया गया।

शिविर में शकील खान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज, मनोनीत पार्षद उमाशंकर पंडित, पवन मोरवाल, सिकंदर खान, मनीष प्रधान, लोकेश कुमार, महेंद्र पारीक, अंसार अली, रणजीत सिंह, जावेद सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!