Homeकुचामनसिटीट्राइडेंट होटल मैनेजमेंट कॉलेज के दो छात्रों का मालदीव में चयन

ट्राइडेंट होटल मैनेजमेंट कॉलेज के दो छात्रों का मालदीव में चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। टैगोर एजुकेशन ग्रुप कुचामन सिटी के द्वारा टैगोर कोचिंग सेंटर, जूसरी रोड़ कैम्पस में संचालित दि ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों का मालदीव के पांच सितारा रिजॉर्ट्स में जॉब के लिए सलेक्शन हुआ है।

- विज्ञापन -image description
संस्था के निदेशक सागर चौधरी ने बताया की 2019 बैच के 2 विद्यार्थियों का लगभग 9.60 लाख के सालाना पैकेज पर मालदीव में सलेक्शन हुवा हैं। जिनमें एक छात्र राहुल गुर्जर पुत्र श्री ओमप्रकाश गुर्जर, महाजन बीकानेर से है तथा दूसरा छात्र सचिन कुमार पुत्र श्री सतीश चंद एटा उत्तरप्रदेश से हैं।

दोनों छात्रों का सलेक्शन मालदीव के फुरावेरी रिज़ॉर्ट में हुवा हैं। दोनों छात्रों ने ट्राइडेंट से होटल मैनेजमेंट के कोर्स के बाद जयपुर के फेरमोंट होटल में काम किया है। राहुल गुर्जर ने जयपुर के बाद क़तर में फीफा वर्ल्डकप के समय अकोर ग्रुप में काम किया तथा सचिन ने जयपुर के बाद कुवैत के दी पाम होटल में काम किया था।

- विज्ञापन -image description
कुचामनसिटी। ट्राइडेंट होटल मैनेजमेंट कॉलेज के दो छात्रों का मालदीव में चयन
कुचामनसिटी। ट्राइडेंट होटल मैनेजमेंट कॉलेज के दो छात्रों का मालदीव में चयन
इस अवसर पर टैगोर ग्रुप के चेयरमैन पूर्णसिंह रणवां ने कहा कि दोनों ही छात्र मेहनती है तथा अपनी मेहनत और लगन के कारण दोनों का इतने अच्छे पैकेज पर सलेक्शन हुवा है। होटल मैनेजमेंट युवाओं को बेहतर रोजगार के साथ विदेश घूमने का मौका प्रदान करता है।

संस्था ने अभी तक 310 से अधिक छात्र छात्राओं को 13 देशों में रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि ट्राइडेंट कॉलेज का लक्ष्य है की इस क्षेत्र में हमारे गांवों से अधिक से अधिक बच्चें सफलता प्राप्त करें तथा अपने जीवन व परिवार के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने में सहयोग करें।

दोनों छात्रों का संस्थान में माला पहनाकर व मुँह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस मौक़े पर संस्था के प्राचार्य प्रमोद खंडेलवाल, टैगोर कोचिंग सेंटर के निदेशक सुल्तान सिंह कल्याणपूरा, सोहन लाल , पुष्पेन्द्र सिंह , सुखराम , कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह , राकेश वर्मा आदि उपस्थित थे ।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments