Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीनहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा की बैठक, सरकार पर बरसे...

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा की बैठक, सरकार पर बरसे भाजपाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। शहर के कनोई पार्क में गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का आगाज किया गया। सभी ने राजस्थान की दमनकारी, अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन के कनोई पार्क में जुटे भाजपाई।
कुचामन के कनोई पार्क में जुटे भाजपाई।

बैठक के दौरान नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के संयोजक अनिलसिंह मेड़तिया ने कहा कि राजस्थान की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार में धारीवाल और डोटासरा जैसे मंत्री रहे है, जो अंधे होकर आमजनता का दमन कर रहे है। मेड़तिया ने कहा कि धारीवाल सदन कहते हैं कि बलात्कार में राजस्थान सबसे आगे है। अब सरकार उनकी है और वह खुद सीना तानकर कह रहे हैं कि बलात्कार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार से उखाड़ फेंकना चाहिए। वह कहते हैं कि यह मर्दों का शहर है, अरे तुम मर्द हो ही नहीं सकते हो। यदि मर्द हो तो मैं चुनौती देता हूं, सत्ता में रहते हुए भी कुचामन आकर दिखाए।

- विज्ञापन -image description
कुचामन के कनोई पार्क में आयोजित बैठक में बोलते संयोजक अनिलसिंह मेड़तिया।
कुचामन के कनोई पार्क में आयोजित बैठक में बोलते संयोजक अनिलसिंह मेड़तिया।

इसी प्रकार एक मंत्री ने खुद को सीता बता दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री रहे गोविंद डोटासरा के बारे में कहा कि डोटासरा ने केवल जातिवाद की राजनीति की है। अपने ही परिवार के लोगों को नौकरियां बांटी है। मेड़तिया ने कहा कि आमजन के बीच मे जाकर हमे सरकार और उसके मंत्रियों के कारनामे जनता के सामने लाने होंगे। प्रशासन शहरों के संग अभियान के नाम पर जनता लो लूटकर यह लोग अपने चुनाव लड़ने का फंड एकत्रित कर रहे हैं। आमजनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस झूठ फैला रही है। इसके लिए हमें जनता को जागरूक करना है। घर घर जाकर कांग्रेस के जनविरोधी काम दिखाने है। यह लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

एसडीएम जैसे जिम्मेदार अधिकारी भी राजनीतिक दबाव में युवाओं को जेल भेजते हैं। यह इनकी नीतियां है। इससे पहले अभियान के जिला संयोजक गोविंद कुमावत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा ने अपने विचार व्यक्त ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी गावड़िया, राकेश बिजारणियां, ज्ञानाराम रणवां, पार्षद बाबूलाल कुमावत, अयूब शेख, खेताराम सिसोदिया, अशोक चावला, गणेश सोनी, छीतरमल कुमावत, सुरेश सिखवाल व महिला मोर्चा से बरखा जैन, अन्नपूर्णा कुमावत सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!