Saturday, June 6, 2026
Homeनावां शहरराजीव गांधी सेवा केन्द्रों में लाखों के सोलर संयंत्र फांक रहे धूल

राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में लाखों के सोलर संयंत्र फांक रहे धूल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुणजोशी@नावांशहर

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से लगवाए जाएंगे नए सौलर

- विज्ञापन -image description
image description

राज्य सरकार की ओर से उपखण्ड मुख्यालय की विभिन्न ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर सौर उर्जा के पूर्ण उपयोग व बिजली आपूर्ति बंद होने पर कामकाज बाधित नहीं होने के उद्देश्य से सोलर संयंत्र लगाए गए थे। प्रत्येक पंचायत में करीब 3.13 लाख की लागत से 2012

- विज्ञापन -image description

← Back

Thank you for your response. ✨

- Advertisement -ishan

में सेवा केन्द्रों पर लगाए गए थे। इसमें संयंत्र से पांच कम्प्यूटर छ: घण्टे व एक प्रिंटर एक घण्टे तक लगातार कार्य करता है। इसके अलावा इससे अधिक क्षमता का सोलर संयंत्र भी कई ग्राम पंचायतों में लगाए गए थे। लेकिन लगने के एक साल बाद से ही यह केवल धूल फांकते ही नजर आ रहे है। हाल स्थिति की बात करें तो इनमें से केवल एकाध ग्राम पंचायत में ही सोलर संयंत्र लगा हुआ है। सभी ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के सोलर संयंत्र बंद ही पड़े हुए है। अब धूल फांक रहे है और उद्देश्य भी पूरा नहीं हो रहा है। इस संबंध में अधिकतर ग्राम पंचायतों ने भी पंचायत समिति में शिकायत दर्ज करवा दी है पर अब तक मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गारंटी अवधि पूरी, मरम्मत की जानकारी नहीं
राजीव सेवा केन्द्र में संयंत्र के साथ लगे बोर्ड पर संयंत्र संबंधित शिकायत, समस्या व सुझाव के लिए टोल फ्री नम्बर भी अंकित है। इस पर शिकायत कर तीन दिवस में मरम्मत करवाई जा सकती है। इस अवधि में मरम्मत नहीं करने पर सौ रुपए प्रति सप्ताह व अधिकतम पांच सौ रुपए जुर्माना देना होगा। यह राशि वार्षिक रखरखाव में से काटनी थी। गारंटी पांच वर्ष की अवधि की थी लेकिन गारंटी पूर्ण होने के पश्चात कोई समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस अवधि में फर्म की ओर से कितनी समस्याओं का निराकरण किया गया इसकी जानकारी पंचायत समिति को भी नहीं है और न ही पंचायतों की ओर से इसकी जानकारी अब तक कार्यालय में दी गई है।

बिजली जाने पर काम ठप
सरकार की ओर से डिजीटल इंडिया को बढावा देने के लिए अधिकतर कार्य ऑनलाइन कर दिए गए है। लेकिन यहां तो सरकारी कार्यालय में ही बिजली आपूर्ति बन्द होने व संयंत्र बन्द होने के कारण केन्द्रों पर कामकाज ठप हो जाता है। लम्बी कटौती होने पर काफी कामकाज अधूरा रह जाता है। जिससे पंचायत प्रशासन व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अब जल्द ही लगाए जाएंगे नए सौलर संयंत्र-
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में लगे सौलर संयत्र सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सुपुर्द कर दिए गए है। अब प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विभाग की ओर से टैण्डर जारी कर नए सौलर संयत्र लगवाए जाएंगे। जिससे राजीव सेवा केन्द्रों पर विद्युत से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी तथा ग्रामीणो का कार्य समय रहते पूर्ण हो सकेगा।

इनका कहना:-
ग्राम पंचायतो पर राजीव सेवा केन्द्रो पर लगे सौलर संयत्र आईटी विभाग को सौप दिए गए है। जल्द ही सभी पंचायतो पर नए सौलर लगाए जाएंगे।
पवन कुमावत, प्रोग्रामर सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग नावा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!