Saturday, May 16, 2026
Homeनावां शहरजंगली जानवर के हमले से तीन बकरियों की मौत व तीन घायल

जंगली जानवर के हमले से तीन बकरियों की मौत व तीन घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुणजोशी @ नावांशहर। शहर के वार्ड संख्या पच्चीस में मंगलवार की रात अज्ञात जंगली जानवर के हमले में पशु पालक की तीन बकरियों की मौत होने के साथ ही तीन बकरियां घायल हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 25 निवासी गोपाल लाल पुत्र तुलसीराम कुमावत के बाड़े में बंधी बकरियों पर अज्ञात जंगली जानवर ने देर रात लगभग दो बजे हमला कर दिया। जिसमे दो पांच वर्षीय बकरी व एक दो वर्षीय बकरी की मृत्यु हो गई। अन्य तीन बकरियां घायल हो गई। जिस पर पीड़ित व पार्षद आनंदीलाल कुमावत ने तहसीलदार सतीश राव व पटवारी रामनिवास बाज्या को सूचना दी। जिस पर तहसीलदार व पटवारी ने मौका मुआयना किया। जंगली जानवर के हमले में पशु पालक को लगभग 70 हजार रुपए के नुकसान होने का बताया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी मोतीराम चौधरी ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया तथा घायल बकरियों का उपचार किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!