Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीलोगों को एक सौ यूनिट फ्री बिजली से पहले फ्यूल सरचार्ज का...

लोगों को एक सौ यूनिट फ्री बिजली से पहले फ्यूल सरचार्ज का झटका

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी.नावांशहर। इस वर्ष जून के बाद 100 यूनिट बिजली फ्री की आस लिए बैठे उपभोक्ताओं को अप्रेल माह के बिलों ने झटका दिया है। अप्रेल के बिजली के बिलों में फ्यलू सरचार्ज जुड़कर आया है। 200 से 300 बिजली यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज 600 से एक हजार रुपए तक लगा है। इसका असर क्षेत्र के हजारो उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दो माह में तीन आदेश जारी किए। 24 मार्च के पहले आदेश में अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021 के तिमाही में उपभोग यूनिट पर 12 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूलने की बात कही। इसी दिन अन्य आदेश में जनवरी 2022 से मार्च 2022 के तिमाही में 19 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूली के आदेश दिए थे। विभाग ने इसकी पालना में 31 मार्च को ही अपने कंप्यूटर सिस्टम में कुल 31 पैसा प्रति यूनिट के आधार पर तीन माह की राशि डेबिट कर दी। इस आधार पर उपभोक्ताओं से 31 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला गया।
विभाग ने 28 अप्रेल को एक ओर आदेश जारी कर अप्रेल 2022 से जून 2022 तक तिमाही में उपभोग यूनिट पर 45 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूलने के आदेश दिए। यह राशि वसूलने के लिए विभाग ने मई में अपने कंप्यूटर सिस्टम में डेबिट कर दिए। अब यह राशि हर उपभोक्ता से जारी बिल में जोड़कर ली जा रही है।
इस तरह होगी वसूली
उदाहरण के तौर पर अप्रेल 2022 से जून 2022 तक 200 यूनिट प्रतिमाह आए। तीन माह की कुल 600 यूनिट होगी। इन पर 45 पैसा प्रति यूनिट के फ्यूल सरचार्ज के आधार पर 270 रुपए अधिक राशि वसूल की जाएगी। यह राशि एक बार वसूल होगी। यह राशि अनुदान प्राप्त उपभोक्ता से नहीं ली जाएगी।
साढ़े चार साल तक वसूलेंगे
विभाग का कहना है कि 45 पैसा फ्यूल सरचार्ज तीन माह का एक बार ही वसूला जाएगा, लेकिन 5 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज अगले साढ़े चार साल तक वसूला जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!