Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीराष्ट्रीय फुले ब्रिगेड का आठवां स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड का आठवां स्थापना दिवस मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक. कुचामनसिटी। राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश सैनी के दिशा निर्देश अनुसार 1 मई को कुचामन सिटी इकाई द्वारा अनेक सेवा कार्य करते हुए स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। सर्वप्रथम गौमाता को श्री कुचामन गौशाला में गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। इसी क्रम में सम्पर्क संस्थान द्वारा संचालित मूक बधीर विद्यालय में समस्त छात्रों को फल वितरित किये गये। बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के पात्रों की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव राम अवतार सैनी द्वारा फुले ब्रिगेड की स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। सैनी ने बताया कि उक्त सभी कार्यक्रमों में शहर सैनी समाज के हनुमान प्रसाद सैनी, मोनू सैनी, प्रकाश तुनवाल मकराना, मयंक सैनी, बॉबी सैनी, ऋषभ सैनी, तरुण सैनी, विशाल सैनी, निखिल सैनी, गुड्डु सैनी, कृष्णा सैनी सहित समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!