Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीलॉयंस क्लब कुचामन के चुनाव सम्पन्न, खालड़का अध्यक्ष, राजपुरोहित सचिव एवं जैन...

लॉयंस क्लब कुचामन के चुनाव सम्पन्न, खालड़का अध्यक्ष, राजपुरोहित सचिव एवं जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। लॉयन्स क्लब कुचामनसिटी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें लॉयन चेतन कुमार खालड़का को अध्यक्ष एवं लॉयन सुमित सिंह राजपुरोहित को सचिव निर्वाचित किया गया। चुनाव में लॉयन संजय जैन (रांवका) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के अग्रवाल भवन में सम्पन्न चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर अध्यक्ष लॉयन मुकेश डालुका ने क्लब की सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पीड़ित मानवता की सेवार्थ अनवरत कार्य करते रहने का सुझाव दिया। सचिव मनोज अग्रवाल ने वर्षाकाल में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित करने की बात कही वहीं कोषाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने 15 अगस्त पर साप्ताहिक अथवा पाक्षिक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक में सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के पदग्रहण के दिन 1 जुलाई को वृहद सेवा कार्य करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। इसी दिन डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड एकाउण्टेंट डे पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लॉयन नरेन्द्र शर्मा, लॉयन सुभाष रावका, लॉयन हेमराज पारीक, लॉयन अशोक काला सहित बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य मौजूद थे।

सुमितसिंह राजपुरोहित
सुमितसिंह राजपुरोहित
संजय जैन
संजय जैन
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!