नावां शहर: राजकीय महाविद्यालय नावां के छात्र रोहित शर्मा (शिम्भपुरा) का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टीम में चयन होने पर महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।


यह चयन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की ओर से अजमेर में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोहित शर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। प्रतियोगिता के दौरान उनके शानदार खेल ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टीम में स्थान मिला।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने रोहित को शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में प्राचार्य वंदना चौधरी, प्रोफेसर राजेश चौधरी, प्रोफेसर गुमानाराम, प्रोफेसर पदमाराम जाखड़, प्रोफेसर मुकेश आहूजा सहित छात्र मनीष खैरवा, सागर शर्मा, सचिन कुमार व अन्य साथी उपस्थित रहे।
नावां: जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, शहर में ही बने अस्पताल नहीं तो होगा आंदोलन






