Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकंचन कुमावत की मौत के मामले में कुचामन पुलिस ने समझाइश कर...

कंचन कुमावत की मौत के मामले में कुचामन पुलिस ने समझाइश कर धरना समाप्त करवाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के राजकीय जिला अस्पताल में आज सोमवार कुमावत समाज, कंचन की मौत के मामले को लेकर धरने पर बैठा। इस मामले की जानकारी मिलते ही कुचामन पुलिस भी मौके पर पहुंची।

- विज्ञापन -image description
image description

कंचन का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

- विज्ञापन -image description

कुमावत समाज के नगर अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि कंचन कुमावत पुत्री कपिल कुमावत निवासी बोरावड़ एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में पिछले 3 महीने से कार्य कर रही थी। वह दल्ला बालाजी रोड स्थित एक मकान पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी।

रात्रि को सूचना मिली कि कंचन के करंट आने से उसकी मृत्यु हो गई है, लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रूम का सामान बिखरा हुआ था। स्थिति को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

- Advertisement -ishan

साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के बाद भी उसे सुरेश जो स्टाफ में था। उसने क्यों बुलाया?

परिजनों व समाज द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही है कि कंचन का व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व मोबाइल की डिटेल निकाली जाए और इस मामले में जो भी आरोपी है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

मांग को लेकर समाज आज कुचामन के जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठा है।

समाज के ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी सुनील नाम के व्यक्ति ने उसे कई बार परेशान किया है। इसी मामले को लेकर उन्होंने कुचामन थाने में एक रिपोर्ट भी दी है। उन्होंने रिपोर्ट में सुनील वर्मा नाम के व्यक्ति का जिक्र किया है, साथ ही मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराने की भी मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों से समझाइश की, जिसके बाद धरना समाप्त करवाया गया।

कुचामन सिटी के चितावा में 84 लाख की सड़क सालभर में ही उखड़ी, एईएन से कार्रवाई की माँग

डीडवाना-कुचामन के ग्रामीणों से टोल वसूली पर नाराज हुए सांसद बेनीवाल, प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी

मंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral video

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!