Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीसिंडिकेट साइबर गैंग का सदस्य कुचामन निवासी साहिल भाटी गिरफ्तार

सिंडिकेट साइबर गैंग का सदस्य कुचामन निवासी साहिल भाटी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस पुलिस ने सिंडिकेट साइबर गैंग के सदस्य साहिल भाटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इस प्रकरण में पुलिस 07 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। 

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस) के निर्देशानुसार 14C से प्राप्त साइबर शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए वृताधिकारी डीडवाना धरम पूनिया के नेतृत्व में साइबर सैल डीडवाना को पुलिस थाना मौलासर भेजा गया।

- विज्ञापन -image description

फील्ड इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि शिवपाल सिंह और उसके साथी पीपला का बास, तलाई स्थित सरकारी विद्यालय के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर साइबर ठगी की गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर…आगे की पूरी खबर पढ़ें- डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

साहिल को दी गई थी ठगी की रकम

अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी साहिल भाटी को ठगी की राशि दी गई थी। इस पर साइबर सैल डीडवाना, पुलिस थाना मौलासर एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से आसूचना संकलन और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर साहिल भाटी (22) पुत्र रमजान निवासी छींपा का मोहल्ला, कुचामन सिटी को डिटेन किया। बाद में पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -ishan

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 36 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को पकड़ा

नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!