कुचामन नगर परिषद में सभापति को निलंबित करने के बाद रिक्त पद पर पार्षद सुरेश सिखवाल को सभापति बनाया गया है।



स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जे प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर बताया कि सभापति और उपसभापति को निलंबित करने के बाद रिक्त पद पर पार्षद सुरेश सिखवाल को 60 दिवस के लिए सभापति का कार्यभार दिया गया है। दरअसल kuchamaDi.com की ओर से निलंबन आदेश के दौरान ही सुरेश सिखवाल को सभापति बनाए जाने की खबर दी गई थी। जिस पर आज विभाग के निदेशक ने मुहर लगा दी है।
पढ़ें यह खबर –
कुचामन में आखिर क्यों करना पड़ा सभापति और उपसभापति को निलंबित- पढ़ें यह इनसाइड स्टोरी







