नावां सिटी. शहर के न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न न्यायालयों, बैंकों, विद्युत एवं अन्य सरकारी विभागों से संबंधित 957 प्रकरण रखे गए, जिनमें 1 करोड़ 12 लाख 30 हजार 63 रुपए की राशि के विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इनमें न्यायालयों से संबंधित 659 प्रकरण शामिल थे।

लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना और आपसी समझाइश से विवादों का समाधान करना रहा। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत के साथ लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को बढ़ावा मिला।
कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में 11 अक्टूबर से होगा इक्कीसवां विशाल नवरात्रा महोत्सव

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता गोपालसिंह राठौड़ को बेंच सदस्य नियुक्त किया गया। बेंच के संचालन में समिति सचिव पवन भाटी, रीडर महेंद्र स्वामी, फौजदारी लिपिक मूलचंद मेघवाल, प्रोसेस सर्वर पृथ्वी सिंह एवं सहकर्मी लखु सिंह ने सहयोग किया।
इस दौरान बैंक, विद्युत विभाग, जल विभाग सहित विभिन्न संस्थानों के अधिकारी तथा नावां बार संघ के अधिवक्ता मोहनलाल कुमावत, दातार सिंह, पुखराज गुर्जर, अशोक सैनी, श्योजीराम कुमावत, कमल टांक एवं मुंशी भैरूसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नावां: पिता की स्मृति में पुत्रों ने अस्पताल को भेंट की यूरिन एनालाइजर मशीन







