कुचामन सिटी. नैतिक जैन, सुपौत्र सुभाषचंद एवं मंजू देवी तथा पुत्र प्रतीक एवं नेहा पहाड़िया ने अपना जन्मदिन पाश्चात्य संस्कृति से परहेज करते हुए सेवा एवं परोपकार के साथ मनाया।
इस अवसर पर जयपुर स्थित श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान में अध्ययनरत 221 बालिकाओं का मुंह मीठा करवाकर उन्हें भोजन कराया गया। रेखा एवं अलका जैन की उपस्थिति में आयोजित इस सेवा कार्य से बालिकाओं में भी खुशी का माहौल रहा।

वहीं, महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से कुचामन सिटी स्थित अपना घर में निवासरत 65 लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को भोजन करवाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान नैतिक जैन ने प्रभुजनों के साथ समय भी बिताया।
बालिकाओं एवं प्रभुजनों ने नैतिक जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 680 ग्राम गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार







