Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश चंद टेलर 'पाथेय' का केरल में सम्मान

कुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ का केरल में सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. केरल (पलक्कड़) के मलमपुझा स्थित SMSF स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर में आयोजित चार दिवसीय (1 से 4 अक्टूबर) ‘मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर’ एवं ‘उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह’ में कुचामन सिटी के प्रख्यात शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ को विशेष रूप से सम्मानित व अलंकृत किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस भव्य राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर डॉ. ‘पाथेय’ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस गरिमामय अवसर पर उनके व अन्य विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से समारोह में पधारे विभिन्न क्षेत्रों के गुणीजनों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर

समारोह में डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ का ‘उत्तर भारत व दक्षिण भारत की आध्यात्मिकता’ विषय पर विशेष एवं ओजस्वी उद्बोधन हुआ, जिसे उपस्थित संतों, विद्वानों और शोधकर्ताओं ने  सराहा। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में भी ‘पाथेय’ ने मुख्य भूमिका निभाते हुए अपनी श्रेष्ठ काव्य रचनाओं से पूरे सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- Advertisement -ishan

डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ की इस महती भूमिका, आध्यात्मिक चिंतन एवं साहित्यिक योगदान से डीडवाना-कुचामन जिले सहित प्रदेशभर के शिक्षा व साहित्य जगत में अत्यंत हर्ष एवं गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें इस अविस्मरणीय सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कुचामन सिटी: बीड़ गौशाला में 13 से 19 अक्टूबर तक होगा विशाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments