कुचामन सिटी. अग्रसेन जयंती महोत्सव के तृतीय दिवस 6 अक्टूबर को सुवा देवी सुवा लाल अग्रवाल समाज सत्संग भवन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश राजपुरोहित ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित समाजबंधुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन गायक मुकेश राजपुरोहित का सम्मान कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।
भजन संध्या की शुरुआत भगवान गणेश के स्मरण एवं महाराजा अग्रसेन के भजनों से की गई। इसके बाद श्याम बाबा, बालाजी महाराज एवं माताजी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, परस्पर सहयोग, सेवा और एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने का संदेश दिया। उसी भावना का सुंदर रूप तब देखने को मिला, जब समाजबंधु एक साथ बैठकर भजनों में शामिल हुए और सामूहिक रूप से भक्ति का आनंद लिया।
अग्रवाल समाज समिति, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भजनों की ताल पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
भजन संध्या के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने एक साथ बैठकर भक्ति संगीत का आनंद लिया।

मिस्ट्री ट्रैक में बच्चों ने दिखाया दम
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तृतीय दिवस 6 अक्टूबर को बच्चों के लिए ‘मिस्ट्री ट्रैक’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हितेन मोर पुत्र मनीष मोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एक मिनट में 6 सेट पूरे किए। वहीं हितेश मंडावाला पुत्र राकेश मंडावाला ने 5 सेट पूरे कर दूसरा स्थान हासिल किया।
कुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर
प्रतियोगिता की संयोजक भूमिका बानूड़ा एवं जाह्नवी अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ इस अनोखे खेल में भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर संयोजक लकी अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
‘रुको जरा, देखो जरा’ में महिलाओं का दिखा उत्साह
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिवस 6 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल के लिए ‘रुको जरा, देखो जरा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनीता मित्तल पत्नी रवि मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमन आरा मशीन वाले पत्नी महावीर आरा मशीन वाले ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की संयोजक मीना मोर, निर्मला खोखरिया एवं गंगा बगरूवाला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को एक साथ आने और महोत्सव को मिल-जुलकर आनंदपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
‘देखो मत खेलो’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिवस 6 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल के लिए ‘देखो मत खेलो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में दीपिका अग्रवाल पुत्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं लिची मोर पुत्री स्वर्गीय मनोज मोर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की संयोजक मधु मंडावाला, किरण भाड़ासरवाला एवं विनीता भाड़ासरवाला ने बताया कि महिलाओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
कुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ का केरल में सम्मान







