Homeनावां शहरनावां: ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधीक्षक की मौत

नावां: ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधीक्षक की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधीक्षक छुट्टन लाल मीणा (54) की मौत हो गई। हादसा नावां और नया खारड़िया के बीच रेलवे किलोमीटर संख्या 37/07 के पास हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्राप्त जानकारी के अनुसार – ट्रेन नंबर 14662 के संचालन के दौरान रन ओवर की सूचना रेलवे पुलिस को मिली। सूचना के बाद हेड कांस्टेबल गजानंद मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर स्टेशन मास्टर भगत राम मीणा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वाला व्यक्ति नावा रेलवे स्टेशन का स्टेशन अधीक्षक छुट्टन लाल मीणा है।

- विज्ञापन -image description

नावां के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (Dy. SS) प्रेम सिंह और प्वाइंट्समैन सरदार सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ में सामने आया कि हादसा शंटिंग के दौरान हुआ।

मृतक छुट्टन लाल मीणा (54) पुत्र रंग लाल मीणा निवासी गडमोरा गांवड़ी, तहसील नादौती, जिला करौली (राजस्थान) थे। हादसे के बाद मृतक के शव को ट्रेन के ब्रेक वैन में रखकर कुचामन लाया गया, जहां से पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय नावां की मोर्चरी में रखवाया।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने मृतक के भाई हरिमोहन मीणा को टेलीफोन के जरिए हादसे की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार – परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। मामले में रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नावां शहर पुलिस की मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, महिला से स्मैक व गांजा बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments