Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय...

कुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जन-जन की आस्था और शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्र मां शाकंभरी मंदिर, स्वरूपली डूंगरी में शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधीक्षक की मौत

- विज्ञापन -image description

नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ होगा।

घट स्थापना के बाद मातेश्वरी की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात महाआरती, प्रसाद वितरण तथा मां के चरणों में सस्वर दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन किया जाएगा। सभी धार्मिक आयोजन पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होंगे।

- Advertisement -ishan

नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन शाम 7:15 बजे संध्या आरती होगी, जबकि प्रातःकालीन ज्योत का समय सुबह 8:15 बजे रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन मातेश्वरी का विशेष दिव्य श्रृंगार किया जाएगा।

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में भजनों की गूंज, प्रतियोगिताओं में बच्चों व महिलाओं ने दिखाया उत्साह

नवरात्रि के दौरान मां शाकंभरी मंदिर में क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु डीजे की स्वर लहरियों के साथ नाचते-गाते मां के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

मां शाकंभरी सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से दर्शनार्थियों के लिए ठंडे पानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपवास रखने वाले भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सात्विक एवं शाकाहारी प्रसाद मां को अर्पित करने के बाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर परिसर को रंग-रोगन और रंगीन विद्युत रोशनी से सजाया जा रहा है। नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कुचामन सिटी: स्वर्णकार युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, अक्षय सोनी बने अध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments