कुचामन सिटी. पंचायती राज आम चुनाव 2026 के मद्देनजर गुरुवार, 22 अक्टूबर को पंचायत समिति कुचामन सिटी के अधीनस्थ ग्राम पंचायत नारायणपुरा में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुरा के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नारायणपुरा के विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा अन्य राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नवनीत एवं कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।






