Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 680 ग्राम गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 680 ग्राम गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना – कुचामन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 680 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी विमल सिंह नेहरा, वृताधिकारी कुचामन सिटी ऋतु कुमारी के सुपरविजन तथा चितावा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर को एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार –  गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परेवड़ी निवासी प्रहलाद राम अपने मकान के सामने बने छप्पर में अवैध गांजा बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी प्रहलाद राम के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखा 680 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद (28) पुत्र कानाराम जाट निवासी परेवड़ी, थाना चितावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया है।

- Advertisement -ishan

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गांजा दो दिन पहले शोभाराम टांक (कलाल) निवासी लोसल से 10 हजार रुपए प्रति किलो की दर से लाना बताया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।

कार्रवाई में चितावा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी, कांस्टेबल मनोज, हेमाराम एवं राकेश सामोता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नावां शहर पुलिस की मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, महिला से स्मैक व गांजा बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments