Homeकुचामनसिटीकुचामन में RSS का घोष संचलन, चारभुजा नाथ मंदिर में अर्पित किया...

कुचामन में RSS का घोष संचलन, चारभुजा नाथ मंदिर में अर्पित किया मरु निनाद शिविर का पहला निमंत्रण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से सोमवार शाम शहर में घोष संचलन निकाला गया। पुरानी धान मंडी स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में गणेश पूजन के बाद घोष दल ने संचलन शुरू किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

स्वयंसेवक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संघ कार्यालय स्वास्तिक भवन पहुंचे।

- विज्ञापन -image description

संचलन के दौरान घोषवादक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। मार्ग में प्रणव, आणक, शंख, झांझ, वेणु, श्रृंग और त्रिभुज सहित विभिन्न भारतीय वाद्य यंत्रों का वादन किया गया। श्रीराम, भूप, किरन, चेतक, मीरा, भीमपलासी, शिवरंजनी और प्रताप जैसी रचनाओं का वादन किया गया। स्वयंसेवकों की एकरूपता और अनुशासित कदमताल संचलन का प्रमुख आकर्षण रही।

कुचामन में 18 अक्टूबर को RSS का पथ संचलन, 19 को दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति का शक्ति संचलन

- Advertisement -ishan

चारभुजा नाथ मंदिर में अर्पित किया शिविर का पहला निमंत्रण

घोष संचलन के दौरान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में गणेशजी महाराज को ‘मरु निनाद’ घोष शिविर का पहला निमंत्रण अर्पित किया गया। इसके साथ ही शिविर के निमंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। आगामी दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न लोगों को निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे।

शाम 5 बजे शुरू हुए इस संचलन में कुचामन खंड के साथ नगर की नौ बस्तियों के घोषवादक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। घोष दल श्री चारभुजा नाथ मंदिर से सदर बाजार, गोल प्याऊ, पुराने बस स्टैंड और स्टेशन रोड होते हुए स्वास्तिक भवन पहुंचा।

12 से 15 नवंबर तक होगा प्रांत स्तरीय घोष शिविर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ‘मरु निनाद’ प्रांत स्तरीय घोष शिविर का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2026 तक जोधपुर महानगर के शिकारपुरा स्थित संत राजाराम महाराज आश्रम में किया जाएगा। चार दिवसीय इस शिविर में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का सान्निध्य मिलेगा। शिविर का समापन 15 नवंबर को होगा।

कुचामन में कल होगा भव्य रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments