Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद चुनाव: अब बागियों को बैठाने के हथकंडे अपना रही...

कुचामन नगर परिषद चुनाव: अब बागियों को बैठाने के हथकंडे अपना रही हैं पार्टियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में आज सुबह से चुनावी प्रचार का दौर और बढ़ गया है। प्रत्याशी डीजे और अपने समर्थकों के साथ रैलियां निकाल रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा नेताओं के दबाव में गायब हो गए है। उनसे संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। भाजपा के नेता और संगठन के लोग उनसे संपर्क करने और फार्म उठाने का दबाव बनाने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रहे है।

- विज्ञापन -image description

कई प्रत्याशी एक ओर जहां गाड़ियों के काफिले के साथ जनता के सामने हाथ जोड़ते हुए और मालाएं पहने अपनी जीत की पूरी तैयारी में लगे हैं। वहीं बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी फैला रायता समेटने में लगे हैं, मतलब बागियों को हटाने और समर्थकों को साधने में जुटे हैं।

पार्टियों में पद और जिम्मेदारी का प्रलोभन 

भाजपा और कांग्रेस के नाराज दावेदारों को इस वक्त कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें कैसे न कैसे चुनावी मैदान से हटाया जा सके। संगठन में पद और बड़ी जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया जा रहा है। हालांकि, नाराज कई प्रत्याशी मानने को राजी नहीं हैं। उल्टा निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। बैठकें कर अपने वार्ड के वोटों को साधने का काम शुरू कर दिया है।

- Advertisement -ishan

कुचामन चुनाव: क्या इस बार निर्दलीयों के हाथ में होगी कमान या फिर हाइब्रिड होगा सभापति?

जिनकी टिकट कटी है, अब उनके वोट काटने के डर से पार्टियां उनकी मनुहार करने में जुटी हैं। टिकट कटने के बाद नाराज दावेदारों का निर्दलीय मैदान में उतरना दोनों प्रमुख दलों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ऐसे में पार्टियों के पदाधिकारी लगातार उनसे संपर्क साध रहे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकांश वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला 

शहर के कुछेक वार्डों को छोड़ दे तो अधिकांश वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। जहाँ परिस्थितियां ऐसी बन रही है समर्थक भी निर्दलीय प्रत्याशी के साथ दमखम लगाकर जुट रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस की बगावत वार्डों में खुले तौर पर देखी जा रही है। जिन प्रमुख दलों पर अब तक लोगों का भरपूर विश्वास रहा है। वहीं इस बार चुनाव में बागी नेताओं के साथ बागी समर्थक भी खुलकर बगावत कर रहे हैं।

कुचामन में भाजपा ने जीत के समीकरण साधने शुरू किए, कुमावत समाज के 12 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments