नावां नगर पालिका में गुरुवार को नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष कविता मोरवाल एवं उपाध्यक्ष अवधेश पारीक ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पालिका परिसर स्थित अध्यक्ष के कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई।

कुचामन नगर परिषद में सभापति महेश रामचंद्रका और उपसभापति बाबूलाल कुमावत ने किया पदभार ग्रहण
पूजा-अर्चना के पश्चात अध्यक्ष कविता मोरवाल एवं उपाध्यक्ष अवधेश पारीक ने कार्यभार संभाला। इस दौरान पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।








