कुचामन सिटी. भारतीय संविधान के निर्माता एवं बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित समता सैनिक दल के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष पद पर राधेश्याम कांसोटिया को नियुक्त किया गया है।
समता सैनिक दल राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने राधेश्याम कांसोटिया को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि समता सैनिक दल सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व एवं संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध संगठन है।

प्रदेश महासचिव सोमप्रकाश कांसोटिया ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने डीडवाना-कुचामन जिले में जिला कार्यकारिणी एवं तहसील इकाइयों के गठन तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम कांसोटिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों, संविधान के मूल्यों और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कुचामन सिटी: 46वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 81 मरीज लाभान्वित







