Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, बच्चों...

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, बच्चों ने श्रीराधा-कृष्ण सहित विभिन्न स्वरूपों में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां-मिठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं भजनों के साथ हुई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, ग्वाल-ग्वालिन सहित विभिन्न कृष्ण स्वरूपों में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

- विज्ञापन -image description

बच्चों ने विभिन्न कृष्ण भजनों एवं गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा। विद्यार्थियों ने “श्याम चूड़ी बेचने आया” और “गोविंदा आला” सहित विभिन्न गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं सुदामा-कृष्ण की मित्रता एवं भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के तहत बच्चों ने कागज की बांसुरी एवं मटकी बनाना, मोरपंख से सजावट और डेकोरेशन करना सीखा। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

- Advertisement -ishan

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के परिवार, जीवन, लीलाओं एवं बाल स्वरूप की नटखट शरारतों के बारे में जानकारी दी। कृष्ण भजनों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नावां: राम कथा के निर्विघ्न आयोजन की कामना, भगवान गणेश को दिया निमंत्रण

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज, वैजयंती, रेणुका, गीतिका, जयश्री, मधु, दीपिका, प्रतिभा, हेमकंवर एवं पलक सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर में पूरे दिन जन्माष्टमी की धूम रही और विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ पर्व का आनंद लिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कुचामन सिटी: वार्ड 32 में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल फैशल ने वापस लिया नामांकन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments