Homeनावां शहरनावां: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 7 डेज स्मार्ट एकेडमी के विद्यार्थियों...

नावां: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 7 डेज स्मार्ट एकेडमी के विद्यार्थियों की बढ़-चढ़कर भागीदारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां-मिठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट एकेडमी सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विद्यालय की कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, 50 मीटर दौड़ एवं 100 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अलग-अलग वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की खेलों के प्रति बढ़ती रुचि से विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावक भी काफी उत्साहित हैं।

कुचामन और नावां में उपाध्यक्ष पदों के लिए कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, चुनाव प्रक्रिया शुरू

- Advertisement -ishan

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बच्चों को केवल कक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर भी दिए जाने चाहिए। बच्चों को विद्यालय से बाहर विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं में भेजने से उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शारीरिक शिक्षा बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेष रूप से टीम गेम्स के माध्यम से बच्चों में एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करने, सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है।

7 डेज स्मार्ट एकेडमी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल, गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों को निरंतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

नावां के निकट नमक रिफाइनरी में हादसा, छत से गिरने से श्रमिक की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments