नावां के निकट एक नमक रिफाइनरी में मंगलवार को सीमेंट की शेड लगाने के दौरान छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नावां निवासी छितरमल पचेरीवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार – छितरमल पचेरीवाल नमक रिफाइनरी में सीमेंट की शेड लगाने का कार्य करता था। मंगलवार को शेड लगाने के दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद रिफाइनरी संचालकों ने एंबुलेंस की सहायता से छितरमल को नावां के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कुमावत समाज के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।







