Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सभापति चुनाव के बीच चार दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल...

कुचामन सिटी: सभापति चुनाव के बीच चार दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में सफाई व्यवस्था इन दिनों प्रभावित नजर आ रही है। विवोज कंपनी के कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में कचरा जमा हो गया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास बदबू फैलने लगी है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन नगर परिषद में सभापति के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का मामला सामने आया है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण कई स्थानों पर सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर कचरा जमा हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से बदबू, गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर परिषद से सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करवाने और शहर में जमा कचरे का उठाव करवाने की मांग की है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए दो जोड़ों का रजिस्ट्रेशन, अब तक 13 जोड़े पंजीकृत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments